एससी, एसटी आयोग के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार अधिकारियों के साथ बैठक करते। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। उप्र एससी/ एसटी आयोग के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही मौजूद लोगों की समस्याओं को भी सुना। समीक्षा के दौरान उपाध्यक्ष ने निर्देशित किया कि सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण को योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं को पूर्ण पारदर्शिता के साथ लागू किया जाए। पात्र व्यक्ति किसी भी दशा में लाभ पाने से वंचित न रहें। वहीं मौजूद लोगों ने उपाध्यक्ष को बताया कि छात्रवृत्ति योजना में शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान शिक्षा सत्र के अंतिम दिनों में होता है। इससे गरीब छात्र /छात्राओं को प्रवेश लेने व शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उपाध्यक्ष द्वारा शासन के संज्ञान में लाकर समस्या का निराकरण कराने की बात कही। संवाद