बदायूं। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के निर्देश पर बृहस्पतिवार को डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन हिमांशु यादव ने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में साइकिल यात्रा निकाली। गिधौल से शुरू हुई साइकिल यात्रा ने कई गांवों में भ्रमण किया। इस दौरान सपाइयों ने ग्रामीणों से बात कर सपा सरकार के विकास कार्यों को गिनाया। भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध के मुद्दे को भी उठाया। इस मौके पर अंकित यादव, अमित, गौतम यादव, पंचम, जीशान खान, अहमद अंसारी, विजय, आकाश, अरविंद आदि रहे। संवाद