फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मंच पर छलके संघमित्रा के आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री के आने से पहले मंच पर पार्टी नेताओं के साथ बैठीं सांसद संघमित्रा मौर्य की आंखे एकाएक छलक उठीं। रुंआसे चेहरे से आंसू पोछते हुए उनकी फोटो मीडिया के कैमरे में कैद हो गई। चर्चा तेजी से उठी कि यह इस चुनाव में टिकट कटने की टीस थी जो मंच पर उभर कर सामने आ गई। हालांकि बाद में उन्होंने इससे इनकार करते हुए इसे माध्यमिक शिक्षा मंंत्री से राजा दशरथ की कहानी सुनते समय भावुक होने का असर बताया। हालांकि कुछ ही देर में उनका वीडियो भी वायरल हो गया।
विज्ञापन


वाक्या दोपहर करीब ढाई बजे का है। बदायूं क्लब में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में तब तक मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे थे। मंच पर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, माध्यमिक शिक्ष राज्यमंत्री गुलाब देवी, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक महेश गुप्ता, राजीव कुमार सिंह के साथ सांसद संघमित्रा मौर्य मौजूद थीं। वे राज्यमंत्री गुलाब देवी के बगल की कुर्सी पर बैठीं थीं। माइक पर सांसद धर्मेंद्र कश्यप थे। संघमित्रा राज्यमंत्री गुलाब देवी से कुछ बात कर रहीं थीं। एकाएक उनकी आंखें भर आईं। आंसू छलके तो दोनों हाथों से पोंछा। कुछ ही पलों में वे सामान्य हो गईं। यह देख सभी चौंक उठे। मीडिया के कैमरे में उनकी तस्वीर कैद हो गई। चर्चा होने लगी कि टिकट कटने की टीस आज उभर कर सामने आई है। लेकिन बाद में उन्होंने इससे इनकार किया।
अमर उजाला से बातचीत में वह बोलीं, यह सही है कि इसका सियासी मतलब नहीं है। मेरे बगल में राज्यमंत्री गुलाब देवी थीं। वो मुझे राजा दशरथ की कहानी सुना रहीं थीं। कहानी सुनाते- सुनाते कुछ भावनात्मक पल आए। इस वजह से आंसू आ गए थे। इसके अर्थ न निकाले जाएं। वे बहादुर हैं। आधी आबादी का नेतृत्व करने वाली महिलां हैं और इतनी छोटी-छोटी चीजों पर भावुक होने शोभा नहीं देता। जहां तक टिकट कटने की बात है कि प्रत्याशी से घोषणा के बाद वे खुद बरेली से बदायूं तक दुर्विजय सिंह के साथ आईं और पूरे कार्यक्रम के दौरान उनके साथ रहीं। मैं हृदय के साथ उनके साथ हूं। पार्टी में मान-सम्मान को लेकर कुछ बात होती तो वे कार्यक्रम से दूरी बनाकर रखतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें