फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मावा और रिफाइंड ऑयल के नमूने जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
शहर में ई-रिक्शा से बिक्रय हेतु ले जा रहे खोया का नमूना लेते खाद्य सुरक्षा ​अ​धिकारी।स्रोत-खाद्
विज्ञापन
बदायूं। दीपावली के दृष्टिगत सहायक आयुक्त (खाद्य) सीएल यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने ई-रिक्शा से बेचने के लिए ले जाए जा रहे मावा का सैंपल लेकर जांच को भेजा है।
विज्ञापन

शहर के रजी चौक स्थित खाद्य कारोबारी रक्षपाल निवासी गांव करनपुर शनिवार को ई-रिक्शा से मावा लेकर आ रहा था। चेकिंग के दौरान मिलावट का संदेह होने पर मावा का सैंपल लिया गया। शेष मावा को नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा दातागंज स्थित विक्रेता अमित कश्यप से राग गोल्ड रिफाइंड ऑयल का सैंपल लिया गया। टीम ने दोनों सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके शुक्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शहाबुद्दीन, भूपेन्द्र सिंह, देवकांत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें