फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के गार्ड का ब्लड सैंपल जांच को भेजा, घर लौटे 21 लोग क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। आगरा निवासी बदायूं के बैंक के अफसर के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को उसी बैंक के गार्ड को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। उसके परिवार के तीन सदस्यों समेत बाहर से घर लौटे 21 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया। बदायूं स्थित बैंक का गार्ड यहां कृष्णा कालोनी का निवासी है। वह बदायूं की टिकटगंज की जिस शाखा में गार्ड है, उसके एक अफसर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। चिकित्साधीक्षक डॉ. सुयश दीक्षित ने बताया कि गार्ड को सोमवार शाम को क्वारंटीन किया गया था लेकिन मंगलवार को एंबुलेंस के जरिए उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसका ब्लड सैंपल भी जांच को भेज दिया गया है। हालांकि उसके शरीर में कोरोना का कोई लक्षण नजर नहीं आया है लेकिन संशय बना हुआ है। गार्ड के परिवार में तीन सदस्य हैं। उन्हें भी क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अलावा दिल्ली, नोएडा और पंजाब से घर लौटे कुरऊ के आठ, रहमुद्दीनगर निवासी तीन, संजरपुर गुलाल के दो, रौली, तेहरा, अथइया, गुराई और कुडानरसिंहपुुर निवासी एक-एक व्यक्ति को क्वारंटीन किया गया है। क्वारंटीन लोगों के बारे में प्रधानों समेत कोटेदारों को भी नजर रखने के लिए अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें