फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेना मिठाई निर्माण की पांच इकाइयों से नमूने भरे, कई स्थानों पर छापा

विज्ञापन
छेना निर्माण इकाई पर एफएसडीए ने छापा मार कर नमूने भरे। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बुधवार को सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्रा, तहसीलदार सहसवान शिवकुमार वर्मा के नेतृत्व में कई स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान सहसवान और जरीफनगर में चार छेना मिठाई निर्माण की इकाइयों से छेना मिठाइयों का नमूना लिया।
विज्ञापन

सोमवार को बिल्सी में मसाला फैक्टरी और मंगलवार को बिसौली में सरसों तेल की फैक्टरी को सील करने की कार्रवाई के बाद बुधवार को सहसवान में छापा मार कर्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान उस्मानपुर बाजार में छेना मिठाई की तीन निर्माण इकाइयों से सैंपल भरे गए। जरीफनगर में एक छेना निर्माण इकाई से पांच नमूने भरे गए। अकबराबाद में टीटू और दीपक महेश्वरी की दुकान से सरसों के तेल के नमूने भरे गए।
सैफुल्लागंज में नीरेश की दुकन से लौज और छेना मिठाई का नमूना लिया गया। छापा मारने वाली टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला, खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्र विजय सिंह, राजीव कुमार, सतेन्द्र सिंह तोमर, शाहबुद्दीन, देवकांत, भूपेंद्र सिंह, शम्भू दयाल, एतीस कुमार आदि रहे। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से आने वाली जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें