फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संभल के बदमाशों ने की कार में लिफ्ट देकर लूटपाट

Thu, 24 Oct 2024 03:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कार में बैठाकर लूटपाट करने वाले बदमाश संभल के बताए जा रहे हैं। इन्होंने बीते सोमवार को नकदी और सोने के जेवर समेत दो लाख रुपये का माल लूट लिया था।
विज्ञापन


बरेली के थाना कैंट के चनेहटी क्षेत्र के मूल निवासी विष्णु मुकेश पुत्र पोथीराम वर्तमान में बदायूं शहर के मोहल्ला पटियाली सराय में किराये के मकान में रहते हैं।
विष्णु मुकेश प्रत्येक दिन सुबह वाली ट्रेन से बरेली जाते हैं, वह बरेली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। सोमवार की सुबह उनकी ट्रेन छूट गई। इसके बाद वह रोडवेज बस पकड़ने के लिए शहबाजपुर चौराहा पर जाकर खड़े हो गए। इसी बीच एक स्विफ्ट कार चौराहे पर आकर रुकी और और चालक बरेली जाने के लिए आवाज लगाने लगा।
विज्ञापन

जल्दी पहुंचने के लिए विष्णु महेश कार में बैठ गए। उन्हें पीछे की सीट पर बैठा लिया। कार जैसे ही शहर से निकली तो पहले से ही पीछे बैठे दो लोगों ने उनके कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल और चार हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। बाद में बदमाश कार से फेंककर उन्हें फरार हो गए थे। लूटे गए माल की कीमत दो लाख रुपये बताई गई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। एसएसपी ने बदमाशों को पकड़ने के लिए एसओजी टीम को भी लगा दिया था। अभी तक की जांच में यहीं स्पष्ट हो सका है कि लूटपाट करने वाले बदमाश जनपद बदायूं के नहीं है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह संभल जनपद के निवासी हैं। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस लगी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें