फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया सलमान अजहरी और पाकिस्तान का फोटो, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामिक प्रचारक मुफ्ती सलमान अजहरी के फोटो और पाकिस्तान के झंडे के साथ स्टैंड पाकिस्तान लिखकर व्हाट्सप स्टेटस लगाने के मामले में थाना फैजगंज बेहटा के गांव दूंदपुर निवासी सादिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सादिक ने व्हाट्सएप पर यह स्टेटस लगाया था। इसका किसी ने स्क्रीन शॉट लेकर फेसबुक पर साझा कर दिया। इसके बाद यह वायरल हो गया। बजरंग दल के अनमोल शर्मा ने सादिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। देर रात पुलिस ने सादिक के खिलाफ भावनाओं को भड़काने, माहौल खराब करने समेत आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें