फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सेल्समैन ने परचून दुकानदार के 74 हजार रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां। कस्बे के परचून दुकानदार के सेल्समैन ने 74 हजार रुपये हड़प लिए। दुकानदार अनिल कुमार ने मेरठ के सेल्समैन को परचून का सामान मंगाने के लिए 74 हजार रुपये भेजे थे, लेकिन सेल्समैन ने सामान नहीं भेजा। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। सेल्समैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दुकानदार अनिल के मुताबिक, उनका कस्बे में जनरल स्टोर है। अनिल ने मेरठ के कुतुबगढ़ शामली निवासी सेल्समैन आशीष को कुछ सामान का ऑर्डर किया था। इसके लिए अनिल ने उसके खाते में 74 हजार रुपये भेज दिए। सामान न आने पर अनिल ने सेल्समैन को फोन किया तो वह आज-कल कर टालने लगा। बाद में उसने सामान भेजने से मना कर दिया। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर सेल्समैन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें