फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उर्स-ए-कादरी में बगदाद शरीफ से पहुंचे सज्जादानशीं

विज्ञापन
बगदाद दरगाह के सज्जादानशीन के साथ जिला काजी।स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
बदायूं। शहर में बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे दरगाह आलिया कादरिया के तीन दिवसीय उर्स-ए-कादरी में शामिल होने के लिए बगदाद शरीफ की हुजूर गौसे पाक दरगाह के सज्जादानशीं बुधवार को यहां पहुंच गए। इनका जिला-ए-काजी ने स्वागत किया गया। उर्स-ए-कादरी के लिए विश्व प्रसिद्ध दरगाह आलिया कादरिया को भव्य रूप से सजाया गया है।
विज्ञापन



शहर में शान-ओ-शौकत से होने वाले तीन दिवसीय उर्स ए कादरी में मेहमान-ए-खुसूसी के तौर पर बगदाद शरीफ से हुजूर गौसे पाक की दरगाह के सज्जादानशीं नकीबुल अशराफ सैयद अफीफउद्दीन कादरी अल जिलानी खानकाह-ए-कादरिया पहुंचे हैं। उनका काजी-ए-जिला अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ मियां ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। उर्स-ए-कादरी में बृहस्पतिवार से तमाम कार्यक्रम होंगे, जो दो दिसंबर तक चलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें