भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। स्रोत:महासभा
बदायूं। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश की ओर से सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अनुशासन समिति लोक सभा के अध्यक्ष से सांसद के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। कहा कि सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर ने सोशल मीडिया पर साहू समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। महासभा ने सांसद की टिप्पणी पर ऐतराज जताते हुए कहा कि साहू राठौर समाज इस प्रकार की बयानबाजी कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय मथुरिया, राजेंद्र प्रसाद साहू, जिला उपाध्यक्ष मनोज साहू, उमेश राठौर, जिला मंत्री गौरव साहू आदि मौजूद रहे। संवाद