- 22 दिसंबर 2023 की रात टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक हुई थी हत्या
- तमंचे की फोरेंसिक रिपोर्ट से हुई पुष्टि, प्लॉट में भराव करवा रहा था साहिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सिविल लाइंस इलाके में टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक साहिल की तमंचे से ही गोली मारकर हत्या की गई थी। थाना पुलिस ने आरोपी से जो तमंचा बरामद किया था। उसकी फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में उसी तमंचे से चली गोली से साहिल की मौत हुई।
22 दिसंबर 2023 की रात शहर में टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक गांव नगला शर्की निवासी साहिल पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने चाचा का काम देखता था। उस रात टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक एक डॉक्टर के प्लॉट में भराव डालने का काम चल रहा था। साहिल मौके पर मौजूद था । उसी दौरान नेकपुर निवासी विपिन झा ने उसको तमंचे से गोली मार दी थी। उसके बाद विपिन तमंचा लेकर थाने पहुंच गया था।
आरोपी को जेल भेजने के बाद पुलिस ने तमंचा फोरेंसिक जांच को भेजा था। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि तमंचे की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आ गई है। अब इसमें जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। आरोपी ने इसी तमंचे से गोली चलाई थी।