फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 27.39 करोड़ रुपये की लागत से होगा सहसवान-कछला मार्ग का चौड़ीकरण, बिड प्रक्रिया पूरी

Fri, 01 Mar 2024 11:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

सहसवान-कछला मार्ग कछला में बरेली-मथुरा हाईवे और सहसवान में बदायूं-मेरठ हाईवे से जुड़ता है। इसका आधा हिस्सा चौड़ा हो चुका है। बाकी आठ साल से अधूरा पड़ा है। अब इस पर जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
सहसवान-कछला मार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में करीब आठ साल से अधूरे पड़े सहसवान-कछला मार्ग के चौड़ीकरण पर 27.39 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग ने बिड प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया है। काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। क्षेत्र के लोग काफी समय से चौड़ीकरण का काम पूरा करने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर शिकायतें शासन स्तर तक की गई थीं।

विज्ञापन


सहसवान-कछला मार्ग कछला में बरेली-मथुरा हाईवे और सहसवान में बदायूं-मेरठ हाईवे से जुड़ता है। 20 किलोमीटर के इस मार्ग के चौड़ीकरण को आठ साल पहले मंजूरी मिली थी। इसके बाद सहसवान से बक्सर तक करीब 10 किमी हिस्से का चौड़ीकरण हो गया। बजट न मिलने के कारण बक्सर से कछला के बीच चौड़ीकरण का काम लटक गया। इस कारण इलाके के 20 से ज्यादा गांवों के लोगों को समस्या होती थी। सहसवान के लोगों की भी  कासगंज, मथुरा, आगरा जाने के लिए बरेली-मथुरा हाईवे तक सीधी पहुंच नहीं थी।

तौफी नगला निवासी तिलक सिंह भारती ने मार्ग के चौड़ीकण का काम पूरा करने के लिए शासन स्तर तक शिकायतें कीं। उनकी सक्रियता काम आई और शासन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में कछला-हुसैनपुर-सहसवान मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी के साथ 27.39 करोड़ का बजट भी स्वीकृत कर दिया। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द काम शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बरेली-आगरा, बदायूं-मेरठ हाईवे तक आसान होगी पहुंच
सहसवान-कछला मार्ग के चौड़ीकरण का काम पूरा होने के बाद सहसवान के लोगों की बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे और बदायूं-मेरठ स्टेट हाईवे तक पहुंच आसान हो जाएगी। लोगों को कासगंज, मथुरा, आगरा जाने के लिए बदायूं नहीं आना होगा। इधर, कछला समेत 20 से ज्यादा गांवों के लोगों को मेरठ, दिल्ली की ओर जाने के लिए भी आवागमन आसान हो जाएगा। 

वित्तीय वर्ष 2024-25 में कछला-हुसैनपुर-सहसवान मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी के साथ 27.39 करोड़ का बजट भी स्वीकृत हो गया है। चौड़ीकरण और निर्माण का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा।- बीपीएस यादव, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-2 लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें