फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के डर से भागा, छत से गिरकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के जगत गांव में रविवार शाम पांच वर्षीय निखिल की दो मंजिला मकान की छत से गिरकर मौत हो गई। वह छत पर खेल रहा था, इसी दौरान दूसरे मकान की छत पर बंदरों को देखकर वह डर गया और नीचे भागने की कोशिश में छत से गिर गया।
विज्ञापन

हादसा रविवार शाम करीब छह बजे हुआ। उस वक्त ग्राम जगत निवासी नेतराम का पांच वर्षीय बेटा निखिल अपने मकान की दो मंजिला छत पर खेल रहा था। बताते हैं कि इसी दौरान उसने पड़ोस के घर की छत पर बंदर देखे। उसे लगा कि बंदर उस पर हमला कर सकते हैं, वह भागा तो बिना मुंडेर की छत से गिर पड़ा। इससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे देखकर परिवारवाले दौड़े। उन्होंने तुरंत बालक को उठाया। तब तक वह बेहोश हो चुका था। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारवाले उसका शव घर ले गए हैं। उन्होंने अभी इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें