फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुदायन में मेला ठूंठ की तैयारियां जोरों पर

Fri, 27 Mar 2015 06:46 PM IST
Rudayn
विज्ञापन
विज्ञापन
परंपरागत देवी मेला ठूंठ की तैयारी जोरों पर चल रही हैं। मेले का प्रारंभ पूर्णमासी चार अप्रैल से हो रहा है। मेले में रामलीला एवं नाटकों का भी मंचन होगा। नवसंवत्सर और नवरात्र के उपलक्ष्य में ये मेला लगता है। मान्यतानुसार दूरस्थ तथा क्षेत्रीय भक्त देवी की जात लगाने को आते हैं। मंदिर प्रांगण में स्थापित पीपल वृक्ष का भी विशेष महत्व है। इसी के नाम पर मेले का नाम देवी मेला ठूंठ कहलाता है। मेला संरक्षक ठा. सूर्यपाल सिंह गौतम ने बताया कि मेला की तिथियों का संबंध रामायण से है। बैसाख की पंचमी, षष्ठी में राम की अयोध्या वापसी तथा राजतिलक हुआ था। इसका वर्णन मुंबई तथा बनारस प्रेस में छपी तुलसीकृत रामचरितमानस में भी है। मेला आयोजक सूर्यपाल सिंह ने बताया कि व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें