फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ई-रिक्शा में यात्री की जेब से 50 हजार रुपये हो गए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उधार लेकर ई-रिक्शा से घर लौट रहे मजदूर की जेब से किसी ने 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। घर पहुंचकर उन्हें इसका पता चला। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीरा जी चौकी निवासी पप्पू लाल कश्यप का कहना है कि वह एक दिन पहले कछला अपनी रिश्तेदारी से लौट रहे थे। वह जरूरत पर अपने रिश्तेदार से 50 हजार रुपये उधार लेकर आए थे। उन्होंने रुपये अपनी जेब में रख लिए थे। वह कछला से लालपुल तिराहे पर उतरे थे। यहां से मीरा जी चौकी जाने के लिए एक ई-रिक्शा में सवार हुए थे। उसमें तीन और लोग सवार हो गए। रास्ते में उन्होंने उनकी जेब से 50 हजार रुपये चोरी कर लिए और उसके बाद वह रास्ते में उतर गए। जब वह घर पहुंचे तो उन्हें रुपये चोरी होने की जानकारी हुई। पुलिस ने इस मामले में विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें