फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badaun: रोडवेज चालक ने छात्रा से की अश्लीलता, मोबाइल नंबर लेने का बनाया दबाव, लोगों ने आरोपी को पीटा

Wed, 19 Apr 2023 09:41 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बीए प्रथम वर्ष की छात्रा चंदौसी में पढ़ाई कर रही है। बुधवार को दोपहर करीब ढाई बजे छात्रा अपने कॉलेज से घर को रवाना हुई और वह बस में चालक के पीछे वाली सीट पर बैठ गई। इसी दौरान  बस चालक उससे छेड़छाड़ करने लगा।  
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस के संविदा चालक ने बस में बैठी छात्रा से अश्लीलता की। छात्रा ने इसका वीडियो बना लिया। रोडवेज बस स्टैंड पर जब छात्रा उतरी तो उसने आसपास के लोगों को चालक की करतूत बताई। आक्रोशित लोगों ने चालक की पिटाई कर उसको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन

बिसौली की रहने वाली बीए प्रथम वर्ष की छात्रा चंदौसी में पढ़ाई कर रही है। बुधवार को दोपहर करीब ढाई बजे छात्रा अपने कॉलेज से घर को रवाना हुई और वह रोडवेज बस में चालक के पीछे वाली सीट पर बैठ गई। रोजाना की तरह छात्रा अपने घर जा रही थी। छात्रा को देख रोडवेज चालक चंदौसी के कैथल गेट निवासी दीपेंद्र ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। उसने अपना नंबर अपने मोबाइल में डायल कर छात्रा से कहा कि उसका नंबर ले लो। छात्रा ने इस बात को नजर अंदाज किया तो वह छात्रा का नंबर मांगने लगा। 

 

छात्रा पूरे मामले की वीडियो बनाती रही। चालक चंदौसी से बिसौली तक उसके साथ अश्लील हरकतें करता रहा। बिसौली रोडवेज बस स्टैंड पर बस रुकी तो छात्रा ने बस से उतरकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चालक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि आरोपी बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें