फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गोला गोकर्णनाथ के लिए इसी सप्ताह चलेगी रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। परिवहन निगम इसी सप्ताह बदायूं से गोला गोकर्णनाथ के लिए बस सेवा शुरू करेगा। इससे लखीमपुर की तरफ जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बदायूं से गोला गोकर्णनाथ के लिए एक भी बस नहीं है। गोला को छोटी काशी भी कहा जाता है। ऐसे में वहां के लिए यात्री भी काफी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बदायूं डिपो से गोला के लिए एक बस चलाई जाएगी। एआरएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गईं हैं। बस की समय सारिणी तैयार की जा रही है। इसी सप्ताह बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर सवारियां ज्यादा रहीं तो दूसरी बस चलाने पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी जनपद में है। यहां से लखीमपुर जाने के लिए कोई बस नहीं है। ऐसे में लखीमपुर जाने वाले यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। वह गोला तक पहुंच जाएंगे। एआरएम ने बताया कि इसके अलावा भी अन्य रूटों पर कुछ बसें बढ़ाने पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें