फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर रखा जाएगा रोडवेज बस अड्डों का नाम

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड। संवाद
विज्ञापन
चार बस अड्डों के नाम तय, मुख्यालय की स्वीकृति मिलने के बाद होगा नामकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। परिवहन निगम रोडवेज के बस अड्डों का नाम जिले के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर होगा। दातागंज क्रॉसिंग स्थित रोडवेज वर्कशॉप समेत चार बस अड्डों के नाम तय कर लिए गए हैं। प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। वहां से स्वीकृति के बाद नामकरण किया जाएगा।
जिले में मुख्यालय पर रोडवेज बस अड्डा के अलावा दातागंज और बिसौली में भी बस अड्डे हैं। दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास रोडवेज का वर्कशाॅप है। बिल्सी में बस अड्डा निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। मुख्यालय के रोडवेज बस अड्डे के नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुंशी टीकाराम के नाम पर रखने का प्रस्ताव भेजा गया है। बिसौली बस अड्डा का नाम बाबू ब्रज बल्लभ और दातागंज का नाम रामपाल सिंह के नाम से करने के साथ वर्कशॉप का नामकरण सियाराम गुप्ता के नाम पर करने का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्तावों को मुख्यालय की मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन




सहसवान बस अड्डा निष्प्रयोज्य घोषित
- परिवहन निगम रोडवेज ने सहसवान बस अड्डा को निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया है। मुख्यालय के बस अड्डा के अलावा यही जिले का दूसरा सबसे पुराना बस अड्डा है। बस अड्डा काफी घनी आबादी में आ गया है। ऐसे में बसों का यहां तक पहुंचना संभव नहीं है। काफी समय से बस अड्डा बंद होने के कारण भवन जर्जर हो गया है।



बिल्सी में जल्द शुरू होगा बस अड्डा निर्माण
- बिल्सी में बस अड्डा निर्माण का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए भूमि तलाश जी गई है। कार्यदायी संस्था को बस अड्डा निर्माण की जिम्मेदारी भी दे दी गई है। निर्माण कार्य शुरू कराने से पहले शेष औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन



वर्जन-
बस अड्डों के नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद नामकरण किया जाएगा।-धर्णेंद्र चौबे, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें