फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोडवेज बस ने साइकिल सवार को कुचला, कार को टक्कर मार ट्रांसफार्मर में घुसी; मची चीख-पुकार

Thu, 20 Jul 2023 03:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

वजीरगंज कस्बे में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रोडवेज बस ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं बस एक कार को टक्कर मारते हुए ट्रांसफार्मर में जा घुसी। गनीमत रही कि फाल्ट होने पर विद्युत आपूर्ति तुरंत बंद हो गई। 
विज्ञापन
बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, यात्रियों की बाल-बाल बची जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के वजीरगंज कस्बे में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार को रौंद दिया। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। टक्कर के बाद बेकाबू बस ईंटों का चट्ठा ढहाते हुए एक कार से टकराकर हाईवे किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर से जा टकरा गई। गनीमत रही कि बस में करंट नहीं उतरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।  

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वजीरगंज कस्बे के मोहल्ला गोपालपुर निवासी 35 वर्षीय राजीव दोपहर आरबी इंटर कॉलेज के नजदीक से अपने खोखा से साइकिल लेकर घर जा रहा था। उसी दौरान मुरादाबाद की ओर से बदायूं डिपो की बस तेज रफ्तार में आ रही थी। बस ने पहले राजीव को कुचल दिया। फिर सड़क किनारे लगा ईंटों का चट्टा गिराते हुए एक कार से टकराकर ट्रांसफॉर्मर में जा घुसी। 

ये भी पढ़ें- UP News: सपा नेता रोशनलाल वर्मा के कॉम्प्लेक्स की रेलिंग पर चला बुलडोजर, BJP MLA पर उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

 

विज्ञापन

गनीमत रही कि बस टकराने से ट्रांसफॉर्मर में फाल्ट हो गया। इससे विद्युत आपूर्ति तुरंत बंद हो गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे से बस में चीख-पुकार मच गई थी। वहीं इस हादसे में साइकिल सवार राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। बस के चालक और परिचालक मौके से भाग गए। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें