बिसौली के दबतोरी रोड स्थित शिव कॉलोनी गली न.3 की धंसी सड़क। संवाद
बिसौली। पहली बारिश में नगर पालिका के कार्यों की गुणवत्ता की पोल खुल गई। दबतोरी रोड स्थित शिव कॉलोनी गली नंबर में बनी नाली और सड़क बरसात में धंस गई। कई घरों में पानी भर गया है। सीसी रोड की मिट्टी खिसक गई है। हादसे का खतरा है। मोहल्ले वालों ने बताया कई बार इसकी शिकायत नगर पालिका ईओ से की है। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। संवाद