फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धर्मस्थलों व सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगे आरओ प्लांट

Mon, 25 Sep 2023 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर लगाया जा रहा आरओ सिस्टम। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका प्रशासन ने पेयजल व्यवस्था सुधारने काे एक और कदम आगे बढ़ाया है। इसके तहत शहर के धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर आरओ सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके लिए शहर में करीब 25 स्थानों को चिह्नित किया गया है। उसमें कुछ स्थानों पर आरओ सिस्टम लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


नगर पालिका प्रशासन ने हाल में चार मिनी ट्यूबवेल लगाने की घोषणा की थी। इसके लिए बजट भी मिल चुका है। अब शहर में आरओ सिस्टम लगाने का काम भी शुरू कर दिया है। पिछले दिनों एक टीम लगाकर शहर में धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों का सर्वे कराया गया था। इसमें पता चला कि पिछली बार जो आरओ सिस्टम लगाए गए थे, उनमें अधिकतर खराब हैं। इसके बाद फिर से आरओ सिस्टम लगाने का काम शुरू कर दिया। ऐसे करीब 25 स्थानों पर आरओ सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इनमें बिरूआबाड़ी मंदिर, नगला मंदिर, छोटे-बड़े सरकार समेत कई धर्मस्थल शामिल हैं और सार्वजनिक स्थान हैं।



60 लाख में यहां लगाए जाएंगे आरओ सिस्टम
छोटी ज्यारत, बिरुआबाड़ी मंदिर, नेत्र चिकित्सालय, बड़ी ज्यारत, घंटाघर चौराहा, छह सड़का, चौधरी सराय, स्काउट भवन, रोडवेज, नेकपुर शिवमंदिर, हाइडिल, प्राइवेट बस स्टैंड, लालपुल तिराहा, ऊपरपारा, घंटाघर, जामा मस्जिद, गौरी शंकर मंदिर, रजी चौक, तहसील, ब्राह्मपुर प्रजापति मंदिर, पोस्टमार्टम हाउस, छोटी ज्यारत के अंदर और नगला मंदिर आदि स्थानों पर 60 लाख रुपये की लागत से आरओ सिस्टम लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



पोस्टमार्टम हाउस पर थी पेयजल की किल्लत


एसएसपी कार्यालय के सामने बने पोस्टमार्टम हाउस पर पिछले कई साल से पेयजल की किल्लत बनी हुई थी। यहां पहले कभी एक सरकारी नल लगा था, लेकिन कई साल से वह खराब पड़ा है। अब नगर पालिका प्रशासन की ओर से यहां आरओ सिस्टम लगाया जा रहा है।






- पिछले दिनों हमने शहर में सर्वे कराया था। उसमें करीब 25 धर्मस्थल और सार्वजनिक स्थान चिह्नित किए गए। अब वहां आरओ सिस्टम लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सभी जगह आरओ सिस्टम लगा दिए जाएंगें।- फात्मा रजा, अध्यक्ष नगर पालिका बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें