उझानी। एस्सल ओडियन पब्लिक स्कूल में वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। विद्यालय स्तर पर रिया मिश्रा, भव्य थरेजा और श्रेष्ठा ने प्रथम स्थान पाया। मेधाावियों समेत तीनों विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने विद्यार्थियों को कॉपियों में उनकी गलतियों का एहसास कराया। वैष्णवी शाक्य, सारिका, नव्या गोयल, अंशिका शर्मा, वंशिका, कनिष्का साहू का प्रदर्शन अच्छा रहा। प्रबंधक ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विमल सिंह, राहुल, काजल श्रीवास्तव, शिवानी शर्मा, मृणालिनी, संतशिखा श्रीवास्तव, रेखा राठौर और अक्षय सक्सेना आदि मौजूद थे। संवाद