गणित विभाग के प्रभारी विपिन सक्सेना ने बताया कि इस एक्टिविटी के माध्यम से बच्चों को गणित की विभिन्न क्रियाओं को सरलता से समझाया जा सकता है। जीतने वाली टीम में आयुष, मयंक, निखिल और रिभव विद्यार्थी शामिल रहे। जबकि साम टीम में प्रथम रस्तोगी, उत्कर्ष, मेघा, सुजल रहीं। प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने सबका हौसला बढ़ाया। नगमा उवैस और मांडवी वैश्य ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।