बदायूं। बिसौली तहसील प्रशासन ने इस्लामनगर परगना के गांव चंदाेई में विवादित गाटा से जुड़े भूमि विवाद की जांच एवं निस्तारण के लिए चार सदस्यीय राजस्व टीम का गठन किया है। इसमें नायब तहसीलदार गिरजा शंकर को टीम प्रभारी बनाया गया है, जबकि राजस्व लेखपाल यशपाल सिंह, दीपक मटियागर, क्षेत्रीय लेखपाल अनुज को सदस्य नामित किया गया है। प्रशासन ने टीम को निर्देशित किया है इस माह निर्धारित तिथि को सुबह नौ बजे स्थल पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश कर विवादित कब्जे का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करे। आवश्यकता पड़ने पर थाना इस्लामनगर से टीम को पुलिस बल भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। संवाद