फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्यूबवेल पर मृत पड़े मिले सेवानिवृत्त दरोगा

Sat, 06 Jul 2024 05:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव गैगट नगला में 65 वर्षीय सेवानिवृत्त दरोगा जैतराम बृहस्पतिवार रात अपने ट्यूबवेल पर मृत पड़े मिले। परिवार वाले सर्पदंश से मौत मान रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जमालपुर के मझरा गैगट नगला निवासी जैतराम सेवानिवृत्त दरोगा थे। उनके परिवार वालों का कहना है कि वह बृहस्पतिवार सुबह अपने ट्यूबवेल पर निकल गए थे। उनका मोबाइल घर पर ही रखा रह गया था। हरभान सिंह उनका इकलौता बेटा है। वह शहर में अपने मकान का निर्माण करवा रहा था। परिवार वाले समझ रहे थे कि शायद वह बदायूं मकान पर पहुंच गए हैं। जब वह देर शाम तक घर नहीं आए तो परिवार वालों ने उन्हें तलाश किया। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे परिवार के लोग उन्हें तलाश करते हुए ट्यूबवेल पर पहुंचे। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिवार वालों का कहना है कि शायद उनकी मौत सर्पदंश से हुई है। सुबह उनकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और दोपहर के समय उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। परिवार वालों ने कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें