फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली की ट्रिपिंग और कटौती से रात भर परेशान रहे शहरवासी

Mon, 18 May 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में पिछले दो दिन से पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था से लोग परेशान हैं। फाॅल्ट की वजह से हो रही कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार और शनिवार रात आठ बजे शहर के नेकपुर, आदर्श नगर, पाल नगर, प्रेमनगर सहित कई इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या शुरू हो गई। इससे उपभोक्ताओं का जीना मुहाल हो गया। रविवार को भी इसी समस्या से लोग परेशान रहे। शनिवार रात आठ बजे से ट्रिपिंग शुरू हुई जो रात एक बजे तक चलती रही है। इसके साथ ही रविवार सुबह छह बजे से सुबह 10 बजे तक विद्युत कटौती से लोग काफी परेशान नजर आए। लोगों का कहना है कि बिजली की कटौती से उनका घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। सुबह में बिजली कटौती से लोगों के घरों में पानी की समस्या बनी हुई है। वहीं, रात में नींद पूरी न होने के कारण लोग मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। लोगों ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
-
वर्जन-
समस्या के बारे में जानकारी हुई है, इस संबंध में अधिशासी अभियंता से बात करके समस्या का दूर कराया जाएगा।
अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें