फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। 26 जनवरी को प्रात: सात बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो गांधी ग्राउंड से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस गांधी ग्राउंड पर ही समाप्त होगी। सरकारी कार्यालयों में सुबह साढ़े आठ बजे ध्वज फहराया जाएगा। सुबह नौ बजे शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन में परेड होगी। सुबह 10 बजे सभी शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण होगा। मलिन बस्तियों में सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। जिला जेल, जिला पुरुष व महिला चिकित्सालय, गांधी नेत्र चिकित्सालय में फल वितरण, बदायूं क्लब में दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम होगा। पूर्व संध्या पर सरकारी कार्यालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। संवाद


पुलिस सतर्क, कई स्थानों पर चेकिंग
बदायूं। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क है। पूर्व संध्या पर शहर के तमाम होटलों, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की गई। संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम सीओ सिटी आलोक मिश्रा की अगुवाई में शहर में चेकिंग की गई तो सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई, कोतवाली इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, महिला थाना इंस्पेक्टर सीमा सिंह के अलावा एलआईयू टीम ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की।

सम्मानित होंगे एसपी देहात और इंस्पेक्टर
बदायूं। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर एसपी देहात राम मोहन सिंह और सोशल मीडिया प्रभारी इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल सम्मानित होंगे। एसपी देहात को पुलिस सेवा के लिए मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान चिह्न उनके सराहनीय कार्य को देखते हुए गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से दिया जा रहा है। साथ ही इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल को गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक और पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिह्न-सिल्वर मेडल प्रदान किया जाएगा। संवाद

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें