फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बरात में मारपीट के मामले दो नामदज समेत कई अज्ञात पर हुई रिपोर्ट

Sun, 26 Apr 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ौली में शुक्रवार देर रात एक बरात में दबंग किस्म के युवकों ने बरातियों पर हमला कर दिया। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए, जबकि एक बराती की सोने की चेन और नकदी भी गायब हो गई। पुलिस ने दो नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम वितरोई थाना मुजरिया निवासी सुधीर पुत्र मुरारी के अनुसार, वह अपने भाई की बरात लेकर गढ़ौली गांव आया था। आरोप है कि रात करीब एक बजे जैसे ही बरात दरवाजे पर पहुंची, तभी गांव के किशन पुत्र शिशुपाल, दुर्गेश और उनके कुछ अन्य साथियों ने लाठी-डंडों के साथ वहां पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने बारातियों पर हमला कर दिया। हमले में दीपक, समर और बिजेंद्र के सिर में गंभीर चोटें आईं। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है, शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें