बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी ममता प्रजापति ने बताया कि वह पंचायत सहायक है। 29 जुलाई की शाम पांच बजे वह पंचायत घर पर ड्यूटी पर थी। इसी दौरान राजपाल शराब के नशे में वहां आ गया। उनके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। वह किसी तरह पंचायत घर से भागकर घर पहुंची। यहां राजपाल अपने साथ कामता व नरवीर को लेकर घर में घुस आया। आरोपियों ने उन्हें व उनके पति प्रेमशंकर व परिवार के अवनेश व बाबूराम के साथ मारपीट की। मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद