फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अस्पताल में प्रसूता की मौत के मामले में डॉक्टर पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। सोमवार शाम आंवला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में एक प्रसूता की प्रसव के दौरान मौत के मामले में देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

सोमवार शाम आंवला रोड स्थित एक अस्पताल में प्रसव के दौरान मोहल्ला कौवाटोला निवासी प्रसूता नाजिमा पत्नी बबलू की मौत हो गई थी। परिजनों ने हंगामा किया तो अस्पताल के कर्मचारियों ने परिजनों को ही पीट दिया। सूचना पर मोहल्ले के तमाम लोग अस्पताल पर जा धमके। इसी बीच अस्पताल के कर्मचारी मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने बमुश्किल मृतका के परिजनों को शांत कराया। कुछ दलाल किस्म के लोगों ने अस्पताल मालिक से सांठगांठ कर पीड़ित पक्ष पर फैसले का दबाव बनाया। कई घंटे तक गहमागहमी के बाद घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने मेडिकेयर अस्पताल के डॉ. पवन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मंगलवार दोपहर मृतका के शव को ईदगाह में दफन कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें