बदायूं। वजीरगंज पुलिस ने महाराणा प्रताप पर अशोभनीय पोस्ट डालने के मामले में गांव बरखेड़ा निवासी एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।गांव बरखेड़ा निवासी राजकुमार, पवन सिंह, विशाल सिंह आदि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के संजीव कुमार सागर ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से महाराणा प्रताप को लेकर एक अशोभनीय पोस्ट की थी। वह कई बार ऐसा कर चुका है। इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई है। पुलिस ने शिकायतकर्ताओं की तहरीर पर संजीव के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद