फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन भाइयों को गोली मारने के मामले में नौ लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव करीमगंज में तीन भाइयों को गोली मारने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कोतवाली पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम करीमगंज गांव में बृहस्पतिवार शाम के समय प्रेमपाल ने गली में आए छुट्टा पशु को दौड़ा दिया था, जो पशु पड़ोसी बालिष्टर के घर में घुस गया था। इसको लेकरा बालिष्टर ने गालीगलौज की थी। उस समय मामला शांत हो गया था लेकिन रात 8:30 बजे आरोपियों ने प्रेमपाल के परिवार वालों पर हमला बोल दिया।
प्रेमपाल और उसके भाई भूपराम, जय सिंह अपने घर के बाहर अलाव पर हाथ सेंक रहे थे। फायरिंग में गोली लगने से तीनों भाई घायल हो गए थे। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका उपचार कराया गया था।
विज्ञापन

इस संबंध में भूपराम के बेटे सोमवीर ने राकेश, वीरेश, उमेश, प्रमोद, जयेंद्र पुत्रगण वालिष्टर, बबलेश, अमरपाल, धर्मेंद्र और मुकेश के खिलाफ हत्या की कोशिश, बलवा और मारपीट व गालीगलौज की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें