फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत पर प्रधान पति और सचिव पर रिपोर्ट

Wed, 04 Sep 2024 04:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक/बदायूं । गांव सकरी कासिमपुर में सोमवार को पांच साल के बच्चे की गड्ढे (फिल्टर चैंबर) में डूबकर मौत होने के मामले में पुलिस ने प्रधान पति व सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मंगलवार को हुए पोस्टमार्टम में बच्चे की मौत पानी में डूबने से होना पाया गया।
विज्ञापन

कासिमपुर के धर्मेंद्र का पांच साल का बेटा भानुप्रताप सोमवार सुबह करीब दस बजे घर के बाहर खेल रहा था। घर के पास ही तालाब किनारे ग्राम पंचायत की तरफ से फिल्टर चैंबर बनाया गया है। इस चैंबर में तीन गड्ढे किए गए हैं। इन्हें पक्का तो करा दिया गया, लेकिन जाल से ढका नहीं गया।
खेलते हुए मासूम चैंबर में गिर गया। पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन करीब एक घंटे की तलाश के बाद बच्चे को बाहर निकाल सके। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद धर्मेंद्र ने कादरचौक थाने में प्रधान पति कुंवरपाल व सचिव के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष उदवीर सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सचिव बोलीं- बजट के चक्कर में रुक गया था काम
सचिव गुलबहार ने बताया कि बजट के चक्कर में बीच में काम रुक गया था। फिल्टर चैंबर पर जाल डाला जाना था। इससे पहले ही घटना हो गई। उनका कहना है कि बजट समय से मिल गया होता तो अब तक काम पूरा हो गया होता।

डीपीआरओ बोले- झूठ बोल रहीं सचिव
डीपीआरओ यावर अब्बास ने बताया कि सचिव झूठ बोल रही हैं। इस काम के लिए बजट तो बीते साल नवंबर में ही आ गया था। सभी सचिव को आवंटित भी हो चुका है। मार्च अप्रैल तक काम पूरा हो जाना चाहिए था। डीपीआरओ का कहना है कि वह जांच कराएंगे कि काम अब तक पूरा क्यों नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें