फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पर पति समेत आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- दंपति पर है रास्ता बंदकर चुनावी सभा करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अलापुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी हुमा बी और उनके पति फहीमुद्दीन के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में अलापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हुमा बी और उनके पति फहीमुद्दीन पर रविवार रात रास्ता बंदकर चुनावी सभा करने का आरोप है। मामले की शिकायत पर एफएसटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एफएसटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि चुनावी सभा की अनिल कुमार के प्लाट पर कराने की अनुमति ली गई थी लेकिन सभा दूसरे स्थान पर की गई, इससे लोगों को रास्ते से निकलने में परेशानी हुई। इस पर आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की गई है। एसएचओ हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि एफएसटी मजिस्ट्रेट की तहरीर पर आचार संहिता उल्लंघन और आम रास्ता अवरुद्ध करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें