फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ककराला कांड के तीन आरोपियों पर कोर्ट के आदेश की अवमानना की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। ककराला कांड के तीन आरोपियों पर कोर्ट के आदेश की अवमानना करने की एफआईआर दर्ज की गई है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने ककराला कांड के फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ भी तेज कर दी है।
विज्ञापन

बीते साल नौ दिसंबर की रात वाहन चेकिंग के दौरान हुए विवाद में ककराला के तमाम लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था। पथराव में पुलिस के वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए थे। इसके बाद ककराला कांड में हमलावरों की तलाश शुरू की गई। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से पथराव करने वालों की पहचान की गई।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अब तक इस कांड में शामिल 56 आरोपियों को जेल भेज चुकी है और 10 आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई भी कर चुकी है। इस कार्रवाई के बीच पुलिस ने आरोपी रिजवान, जहांगीर और खालिद के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर नोटिस चस्पा किया था, लेकिन आरोपियों ने कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया।
विज्ञापन

इस पर कोर्ट के आदेश की अवमानना करने पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएचओ हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि कोर्ट के आदेश की अवमानना करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें