बदायूं। जानलेवा हमला करने वाले तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर बिसौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
बिसौली कस्बे के शिव धाम काॅलोनी निवासी प्रदीप भारद्वाज ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वजीरगंज निवासी दीपक कुमार, मुकेश गुप्ता व विकास सक्सेना से दुकान की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 21 फरवरी को उन पर आरोपियों ने लाठी डंडे व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दुकान का सामान तहस-नहस कर दिया। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद