फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवाहिता की हत्या में पति समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। दहेज की खातिर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी। मायके पक्ष को सूचना दिए बिना ही रातोंरात शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना के बाद पहुंचे मायके पक्ष ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव खुर्रम नगर विचोला के रहने वाले हाकिम सिंह ने बताया है कि उसने अपनी छोटी बेटी सोनी 22 की शादी छह जून 2023 को इस्लामनगर क्षेत्र के गांव रसूलपुर सकबा निवासी मोनू से की थी। शादी में दिए गए दान दहेज से पति मोनू, भाई सोनू, आशीष, सास मुनिषा उर्फ मुन्नी देवी, पति की भावी नेहा, चाचा रविन्द्र व विकास, चाची खुशबू व प्रीति संतुष्ट नहीं थे। आए दिन उसके साथ मारपीट करते और पांच लाख रुपये की मांग करते आ रहे थे।
आरोप है कि सभी ने बेटी को दहेज की खातिर शनिवार अपराह्न करीब दो बजे मार दिया और बिना सूचना के ही उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें