फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नवादा के प्रधान को गोली मारने के मामले में आठ पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। नवादा के प्रधान बाबर को गोली मारने वाले पांच नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


प्रधान बाबर के चचेरे भाई मदनी की शादी मोहल्ले के ही नूरुद्दीन की बहन से हुई है। वह मायके में रह रही है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। बृहस्पतिवार देर रात करीब 10 बजे प्रधान का भाई हैदर अपने घर की तरफ जा रहा था। हैदर के चाचा के लड़के मोहम्मद मदनी की पत्नी बहू रफत बी का भाई दानिश हैदर को देखकर गालियां देने लगा।
हैदर ने यह बात घर जाकर अपने प्रधान भाई बाबर को बताई। इसी दौरान दानिश उर्फ दन्नू, नन्हें उर्फ नूरुद्दीन,शहजादे उर्फ शमसुद्दीन, अजहरउद्दीन, मुन्ना उर्फ मुशर्रत के साथ ही तीन अज्ञात लोग तमंचे और लाठी डंडा लेकर बाबर के घर पर आ गए। कुएं के पास बाबर को घेर लिया और बाबर के पैर में गोली मार दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें