फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लेखपाल, प्रधान व उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 29 Aug 2024 05:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस ने अदालत के आदेश पर हल्का लेखपाल रमेश चंद्र, ग्राम प्रधान रेनू व उसके पति दीपक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट उझानी कोतवाली में दर्ज की है। इन लोगों ने एक युवक का आय व मूल निवास प्रमाण पत्र नहीं बनने दिया था।
विज्ञापन


उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरौल पुख्ता निवासी संजीत कुमार ने बताया कि बिजली विभाग में नौकरी के लिए बीती 28 जून 2023 को आवेदन करना था। इसके लिए उसे आय प्रमाण पत्र व मूल निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसको हल्का लेखपाल रमेश चंद्र ने फर्जी रिपोर्ट लगाकर अस्वीकृत कर दिया।
इसकी जानकारी होने पर वह लेखपाल से मिला तो उसने एक हजार रुपये मांगे। मजबूर होकर उसने 1076 व मुख्यमंत्री पोर्टल पर छह सितंबर 2023 को शिकायत की। हल्का लेखपाल ने ग्राम प्रधान रेनू व प्रधान पति दीपक कुमार से मिलकर झूठी रिपोर्ट दर्शा दी। इसमें उसे पांच वर्षों से बरेली का निवासी दर्शाकर प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

संजीत ने डीएम व एसएसपी से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तब उसने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। अदालत के आदेश पर अब उझानी कोतवाली में हल्का लेखपाल रमेश चंद्र, ग्राम प्रधान रेनू व उसके पति दीपक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।


वोट न दिए तो नहीं बनने दिया युवक का आय प्रमाण पत्र
संजीत का आरोप है कि रेनू गांव की प्रधान है। चुनाव में उसके परिवार ने उन्हें वोट नहीं दिए थे। इस कारण प्रधान के पति दीपक ने धमकी दी थी कि उसका मूल निवास व आय प्रमाण पत्र नहीं बनने दूंगा। यही वजह रही कि वह नौकरी से वंचित रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें