फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टप्पेबाजों के खिलाफ रिपोर्ट, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

Mon, 05 Feb 2024 03:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रोडवेज बस में कपड़ा व्यापारी के साथ टप्पेबाजी करने वालों का अभी कुछ पता नहीं चला है। इसमें थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। टप्पेबाजों की तलाश में रोडवेज बस स्टैंड और नगर पालिका के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। व्यापारी ने कहा कि अगर टप्पेबाज नहीं पकड़े गए तो वह अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन

अमृतसर निवासी कपड़ा व्यापारी किशन अरोरा के साथ 12 लाख रुपयों की शनिवार दोपहर टप्पेबाजी हो गई थी। वह शनिवार सुबह बदायूं आए थे। कई व्यापारियों से हिसाब किताब कर दोपहर दो बजे बरेली जाने को वह रोडवेज बस में सवार हुए थे। वह मोबाइल पर बात कर रहे थे। अपना बैग सीट के ऊपर जाली पर रख दिया था। बदायूं क्लब के सामने दो उचक्के उनका बैग लेकर भाग गए। दोनों उचक्कों के साथ एक बाइक पर बताए जा रहे हैं।
थाना पुलिस ने शनिवार रात अज्ञात उचक्कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। रविवार सुबह से लेकर शाम तक पुलिस और एसओजी रोडवेज बस स्टैंड और नगर पालिका के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें