फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ढाबा मालिक और उसके पांच कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। पटियाली ढाबा में करंट लगने से हुई दो डीसीएम चालकों की मौत के मामले में पुलिस ने ढाबा मालिक और उसके पांच कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ढाबा मालिक को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस घटनास्थल पर भी गई और मामले की छानबीन की, लेकिन ट्रांसफॉर्मर के नीचे करंट लगने के कोई साक्ष्य नहीं मिले। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि ढाबा मालिक ही घटनाक्रम को छुपाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पटियाली ढाबा में करंट लगने से डीसीएम चालक प्रमोद और गुड्डू की मौत हो गई थी। वह ककराला से डीसीएम लेकर अमरोहा जा रहे थे। तभी रास्ते में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे पटियाली ढाबा पर खाना खाने के लिए रुके थे। उन्होंने खाना खाया और उठकर डीसीएम की ओर चले कि तभी उन्होंने ढाबा में लोहे का पाइप पकड़ लिया। उसमें करंट आ रहा था।
करंट लगने से दोनों चालकों की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जब थाना पुलिस और चालकों के परिवार वाले ढाबा पर पहुंचे तो उसके मालिक वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों चालक खाना खाने के बाद ट्रांसफॉर्मर के नीचे लघुशंका करने गए थे। तभी ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट हुआ और फिर लाइन टूटने से दोनों चालकों की मौत हो गई। पुलिस और विद्युत निगम के अधिकारियों ने मामले की खूब छानबीन की, लेकिन यह साक्ष्य नहीं मिले कि दोनों चालकों की मौत ट्रांसफाॅर्मर के नीचे हुई थी।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस ने डीसीएम चालक प्रमोद के भाई विनोद की तहरीर पर ढाबा मालिक वीरेंद्र शर्मा और उसके पांच कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। ढाबा मालिक से भी पूछताछ की गई। अभी उसका चालान नहीं किया गया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में लगातार छानबीन की जा रही है। इसमें विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।

चालक का भाई बोला- भोजन की गुणवत्ता को लेकर हुई थी कहासुनी
सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में विनोद का कहना है कि ढाबा में भोजन की गुणवत्ता को लेकर कहासुनी हुई थी। जब दोनों चालक ढाबा में पहुंचे तो बर्तनों में गंदगी लगी थी और भोजन की गुणवत्ता भी ठीक नहीं थी। इसको लेकर दोनों चालकों की कहासुनी हो गई। इसी बात पर ढाबा मालिक और उसके कर्मचारियों ने लाठी-डंडे से दोनों चालकों के साथ मारपीट की। फिर बिजली का करंट लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें