फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बलवा करने वाले 18 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव सागरपुर बढ़ौली में धार्मिक आयोजन के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, पथराव में पुलिस ने 18 लोगों पर बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किए 13 लोगों का शांतिभंग में चालान किया था। इसके बाद पुलिस ने उन 13 लोगों के साथ ही पांच और लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मंगलवार रात गांव सागरपुर बढ़ौली के गवां देवत मंदिर में दोनों पक्षों ने मूर्ति स्थापना की थी। दोनों पक्षों ने अलग-अलग समय में मूर्ति स्थापना के बाद एक पक्ष ने कलशयात्रा निकाली थी तो दूसरा पक्ष मंदिर पर भजन कीर्तन करा रहा था। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव हो गया।
पथराव से गांव में भगदड़ मच गई। घटना में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को मौके से पकड़ा था। बुधवार को उनका शांतिभंग में चालान किया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस घटना में 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी होते ही शांतिभंग की कार्रवाई के बाद जमानत पर घर पहुंचे लोग भी गांव से फरार हो गए। थाना प्रभारी राजीव कुमार तोमर ने बताया कि दोनों पक्षों ने गांव में दहशत फैलाने के लिए पथराव किया था। दोनों पक्षों के 18 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें