फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव में गूंजे नींब करौरी महाराज के जयकारे

Fri, 01 Jan 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन महोत्सव के समापन पर भंडारे में जुटे हजारों श्रद्धालु
विज्ञापन


हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में बाबा नींब करौरी महाराज के जयंती समारोह के दूसरे दिन शुक्रवार को हवन पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। सपा नेता रजनीश कुमार गुप्ता, आयोजन समिति अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ बांगड़ा, योगेश वार्ष्णेय और मनोज वार्ष्णेय की यजमानी में भक्तों ने आहुतियां दीं। बाबा के जयकारे लगाते हुए भक्तों ने संकीर्तन भी किया। भक्तों ने विजय गोपाल वार्ष्णेय ने बाबा का गुणगान करते हुए भजन भी सुनाए। कार्यक्रम स्थल पर बाबा की झांकी को फूल बंगला की तरह सजाया गया था। दोपहर में शुरू भंडारे में सबसे पहले ब्राह्मण भोज कराया गया। आयोजकों की ओर से उन्हें दक्षिणा भी भेंट की गई। भंडारे में शाम तक हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद पाया। इस मौके पर पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय, सुनील सचदेवा, वीरेंद्र प्रकाश वार्ष्णेय, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, विष्णु गोपाल, अजय गोपाल, अमित जटवानी, नवल तुलस्यान, राजू भूटानी, जितेंद्र मेंदीरत्ता, अमित माहेश्वरी, राहुल वार्ष्णेय, पुरुषोत्तम छाबड़ा, पंकज वाष्णे्रय, प्रदीप शर्मा और सौरफ शर्मा उर्फ टीटू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें