फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फकीराबाद मंदिर में हुई शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
बिल्सी के फकीराबाद मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा से पहले नगर भ्रमण कराते श्रद्धालु। स? - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव फकीराबाद स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर पर शुक्रवार को भगवान शंकर और उनके परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा से पहले बिल्सी नगर के कमल दीक्षित और संदीप दीक्षित ने यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ कराया। हवन-यज्ञ के बाद सभी प्रतिमाओं का जलाभिषेक कराया गया। इसके पहले ग्रामीणों ने सभी देव प्रतिमाओं को टैक्टर-ट्रॉली से नगर भ्रमण कराया। इसके बाद सभी प्रतिमाओं को मंदिर में स्थापित किया गया। शाम को मंदिर पर भंडारा किया गया। इसमें गांव के लोगों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर जगतपाल सिंह, अंकित चौहान, वीरपाल सिंह सोंलकी, अंकुल तोमर, गुड़िया तोमर, डॉली, कन्यावती, रीना, नेमवती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें