फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बुजुर्ग महिला को नशा देकर सामान लूट ले गए रिश्तेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को नशा देकर उसके ही रिश्तेदार सामान लूट ले गए। थाना क्षेत्र के गांव किशोरपुर निवासी 68 वर्षीय ब्रजपाल के मुताबिक छह अगस्त 2023 को बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बाला जी नगर निवासी उनके रिश्तेदार रामस्वरूप, सुनील, सुशीला और डॉली उनके घर आए थे। रात को वह उनके घर पर ही रुके।
विज्ञापन

सबने खाना खाया। रात करीब नौ बजे डॉली ने चाय बनाकर दी। चाय पीकर उनकी पत्नी बेहोश हो गई। होश आने पर पता चला कि उनके सभी रिश्तेदार लापता हैं। घर में रखे जेवर सोने के कुंडल, दो अंगूठी, पाजेब, 1.30 लाख रुपये गायब थे। उन्होंने बताया कि डॉली ने चाय में मिलाकर नशीला पदार्थ दिया था। वह उस वक्त घर पर नहीं थे। उनका बेटा भी बाहर था।
सूचना पर उनका बेटा घर पहुंचा। उसने आरोपियों से सामान वापस करने को कहा लेकिन आरोपियों ने चोरी करने से ही इंकार कर दिया। इस संबंध में उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी और दी। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें