फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डिलीवरी के नाम पर बिल्सी सीएचसी में की जा रही वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नॉरमल डिलीवरी के नाम पर वसूली का खेल चल रहा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव सतेती पट्टी सुकाल पट्टी निवासी शिवम कुमार सिंह ने शिकायती पत्र में कहा है कि उसने अपनी गर्भवती पत्नी सीता को विगत 14 अप्रैल की सुबह सात बजे बिल्सी नगर स्थित सीएससी पर बच्चे की डिलीवरी के लिए भर्ती कराया था। यहां मौजूद स्टाफ नर्स ने कहा कि बच्चे की धड़कन कम है और मरीज की हालत गंभीर है। आपको कुछ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। साथ ही स्टाफ नर्स ने पांच हजार रुपये की मांग की। मजबूरन पीड़ित ने तीन हजार रुपये उधार लाकर स्टाफ नर्स को दिए। इसके कुछ देर बाद उनकी पत्नी की नार्मल डिलीवरी हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर की है और स्टाफ नर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें