फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में प्रशिक्षण लगेंगी रश्मि

Mon, 25 Sep 2023 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
रश्मि दयाल।
विज्ञापन
बदायूं। शहर के नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज की बीए फाइनल की छात्रा रश्मि दयाल को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में पांच दिन प्रशिक्षण लेने का मौका मिला है। उन्होंने वर्ष 2022 में एनसीसी का बी सर्टिफिकेट ए ग्रेड से पास किया था। इसी आधार पर उनका चयन इस ट्रेनिंग के लिए किया गया है। रश्मि सेना में जाना चाहती हैं।
विज्ञापन

आंवला के गांव मंडोरा निवासी दीन दयाल की बेटी रश्मि दयाल शहर के एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज से स्नातक की पढ़़ाई कर रही हैं। उनका सपना आर्मी ऑफिसर बनाने है। वह इसी दिशा में लगातार आगे बढ़ती जा रही हैं। उनके पापा भी आर्मी में हैं। इस वक्त वह अपने कॉलेज में एनसीसी के सी सर्टिफिकेट की तैयारी कर रही हैं।
उन्हें इस बार ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में पांच दिन का कैंप करने का मौका मिल रहा है। इसको लेकर वह काफी उत्साहित हैं। कैंप में वह पांच से 10 अक्तूबर तक रहेंगी। इससे पहले वर्ष 2022 में भी वह दिल्ली में 12 दिन का कैंप कर चुकी हैं। कॉलेज के एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रश्मि ने एनसीसी का बी सर्टिफिकेट ए ग्रेड से पास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें