वजीरगंज। थाना क्षेत्र में एक गांव में मानसिक मंदित किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
पिता का कहना है कि उनकी 16 साल की बेटी बुधवार दोपहर के समय आरोपी रामफल के घर के सामने से गुजर रही थी। तभी आरोपी ने किशोरी को अपने घर में खींच कर दुष्कर्म किया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। आरोपी शादीशुदा है। पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। संवाद