उझानी में क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को पुरस्कृत करते मनिंदरजीत सिंह बिट्टा, खेल मंत्री ग?
- फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। एमजीपी कॉलेज के मैदान पर चल रहे बाबूजी कल्याण सिंह क्रिकेट प्रीमियर लीग का खिताबी मुकाबला राणा सोल्जर्स के नाम रहा। राणा ने शिखर नाइट राइडर्स को 35 रन से हरा दिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर सिद्धार्थ गुप्ता को मैन ऑफ द सीरीज व बेस्ट बल्लेबाज चुना गया।
राणा सोल्जर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। रवि रावत के 29 रन की बदौलत टीम का स्कोर 20 ओवर में नौ विकेट पर 113 रन बना। शिखर नाइट राइडर्स के बल्लेबाज 14 ओवर में 78 रन पर ही ऑलआउट हो गए। टीम को 35 रन से हार का सामना करना पड़ा। विजेता टीम के गेंदबाज अभिषेक चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बेस्ट गेंदबाज सोल्जर्स के सोनू साहू का चुना गया।
विजेता टीम के फ्रेंचाइजी अमित प्रताप सिंह को अतिथियों ने ट्रॉफी भेंट की। उप विजेता टीम के फ्रेंचाइजी विक्रांत मेंदीरत्ता और तीसरे स्थान पर रही लगान इंडिया के फ्रेंचाइजी शंकर गुप्ता के अलावा उझानी रॉयल चैलेंजर के अरुण अग्रवाल को भी पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट अध्यक्ष प्रभात राजपूत ने विधायकों को सम्मानित किया।